बिहार श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सेवा कार्य
India

बिहार श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सेवा कार्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के पदाधिकारी तथा रोवर्स रेंजर्स जिला प्रशासन झुंझुनू के आदेशानुसार बिहार श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर अपनी सेवा के साथ कोरोनावायरस के रूप में जिला प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं बिहार स्पेशल श्रमिक ट्रेन में लगभग 1400 मजदूर को दिनांक 26 मई 2020 को प्रातः 10:30 बजे झुंझुनू रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए रवाना किया गया स्काउट गाइड की टीम के द्वारा श्रमिक ट्रेन में श्रमिकों को भोजन, पानी की बोतल तथा मास्क वितरित कर उनके भोजन पानी की व्यवस्था कराई गई तथा इसी के साथ साथ उनको अपनी-अपनी निर्धारित सीटो पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए स्काउट गाइड के कार्यकर्ताओं द्वारा उनको सीटों पर बिठाया गया तथा संपूर्ण परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं को बखूबी निभाने के लिए स्काउट गाइड के कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्य को संपन्न किया गया इस कार्य में अपनी सेवा दे रहे रोवर्स तथा पदाधिकारियों का जिला प्रशासन व जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा बहुत-बहुत आभार तथा प्रशंसा व्यक्त की गई तथा प्रशासन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई ।।
Number of participants
130
Service hours
520
Location
India
Topics
Youth Programme
Good Governance
Legacy BWF

Share via

Share