अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
India

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

आज दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। लोगों ने योग के गुणों के बारे में सीखा है और इसे व्यायाम और ध्यान के रूप में स्वीकार किया है। मूल रूप से योग न केवल व्यायाम का एक रूप है बल्कि यह स्वस्थ, खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से जीने का एक प्राचीन ज्ञान है। यह आंतरिक शांति और आत्मीय ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है। लोगों को आम तौर पर लगता है कि योग व्यायाम का एक रूप है जिसमें शरीर के हिस्सों को हिलान-डुलाना शामिल है लेकिन योग व्यायाम से बढ़कर है। योग मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक पथ के माध्यम से जीवन जीने की कला है। यह स्थिरता प्राप्त करने और आंतरिक आत्म की चेतना में ध्यान लगाने में सहायता करता है। मन, भावनाओं और शारीरिक आवश्यकताओं के बारे में ज्यादा ना सोचने और दिन-प्रतिदिन जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे करें यह भी सीखने में मदद करता है। योग शरीर, मन और ऊर्जा के स्तर पर काम करता है। योग का नियमित अभ्यास शरीर में सकारात्मक बदलाव लाते हैं जिनमें मजबूत मांसपेशियां, लचीलापन, धैर्य और अच्छा स्वास्थ्य शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला झुन्झुनू में सभी योग करते हुऐ ।।
Number of participants
100
Service hours
200
Location
India
Topics
Youth Programme
Global Support Assessment Tool
SDGS

Share via

Share