आम जन को काढ़ा पिलाते हुई स्काउट गाइड केप्टन जयलता माधव
पाली ।कोरोना वायरस के चलते आमजन को सुरक्षित रखने एवं बचाव के लिए आयुर्वेदिक पद्धति का उपयोग करते हुए स्काउट गाइड कैप्टन जयलता माधव ने अपने स्तर पर काढ़ा बनाकर सड़क किनारे रह रहे लोगों को एवं अपनी गली मोहल्लों में भी पिलाया ताकि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकें एवं स्वस्थ रहने के साथ ही रोगों से लड़ने की शक्ति मिल सकें।