480th Maharana pratap jayanti celebration
06जून 2019 महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कैलाश रोवर ओपन क्रू कांगड़ा के सदस्यों ने नगरोटा बगवां के निकट पाठियार में धर्मगिरी मठ में महाराणा प्रताप जी की 480 वीं जयंती समारोह में अपनी सेवाएं दी। इस समारोह के मुख्य अतिथि हमारे मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी, विशेष अतिथि स्वस्थ्य मंत्री श्री विपन परमार जी, कांगड़ा चंबा के सांसद श्री किशन कपूर जी तथा जिला कांगड़ा के अन्य विधायक थे।धन्यवाद श्री कुलदीप सिंह ठाकुर जी का जिन्होंने हमें इस अवसर पर सेवा करने का अवसर दिया। आज के दिन का कार्य श्री एन. एस. मनहास जी के मार्गदर्शन में किया गया । रोवर दीपक,अरुण, राहुल, लावनीत, अंकेश,समीर और रितेश ने समारोह में प्यारे लोगों की सेवा की।