150th birth anniversary of Mahatma Gandhi ji
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=483298542519068&id=739156213088544
- Home
- /
- मण्डी
- /
- सुन्दरनगर
- /
- 150 किलो प्लास्टिक इक्ट्ठा कर महात्मा गाँधी जी के सपने को साकार करने में दिया योगदान ” Video”
150 किलो प्लास्टिक इक्ट्ठा कर महात्मा गाँधी जी के सपने को साकार करने में दिया योगदान ” Video”
- By : Devbhumi Himachal
- October 4, 2019
- Category : करसोग, मण्डी, सुन्दरनगर
करसोग
भारत स्काउटस एवं गाईडस तथा देवदार ईको क्लब के बैनर तले 150 किलो प्लास्टिक इक्ट्ठा कर महात्मा गाँधी जी के सपने को साकार करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है
पहले भी 3कविंटल प्लास्टिक कर चुके हैं इक्कठा अब साढ़े चार क्विंटल हो गया।
सरदार ठाकुर (कार्यलय संवाददाता)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में महात्मा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती को धूमधाम से मनाया इसके तहत “फिट इंडिया मूवमेंट दौड़” का आयोजन कर प्लास्टिक इकट्ठा किया गया व स्वच्छता तथा पॉलीथीन व प्लास्टिक न जलाने की शपथ ली तथा पर्यावरण संरक्षण हेतू जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने अंकुश ठाकुर की अगुवाई में विशेष योगदान दिया जिसके तहत स्वच्छता व प्लास्टिक के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत छठी से बारहवीं तक के स्काउटस, गाईडस, रोवरस, रेंजर्स तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों तथा अन्य विद्यार्थियों के सहयोग तथा शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग, स्थानीय दुकानदारों, पॉलीथीन व प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया
जिसके तहत विद्यालय, प्रेसी गांव, रोहाडा, चरखडी बाजार सहित अनेक गांवों में सफ़ाई अभियान चलाकर महात्मा गांधी जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसे अपना कर्तव्य मान इस सफाई अभियान को गांधी जी व देश के लिए समर्पित किया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों ने न केवल अपने घर व गांव से पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित किया अपितु उसे विद्यालय पहुंचा कर उसका अधिकतर भाग धोकर व कपड़े से पोंछ कर इसे साफ़ भी किया।
इस मुहिम में 7वीं कक्षा के स्काउटस एवं गाईडस तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने सर्वाधिक पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित किया वहीं बारहवीं कक्षा स्काउटस एवं गाईडस तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने दूसरा स्थान जबकि छठी कक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मुहिम में देश के भविष्य इन नन्हे बच्चों का जज्बा देखने के काबिल था।इसके अलावा दिन भर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके चलते विद्यालय बहुत सी झाड़ियों को काटा व रास्ते संवारे गए वहीं सभी विद्यार्थियों व शिक्षक व गैर शिक्षक सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
वहीं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी सभी ने भरपूर लुत्फ़ उठाया इसमें जहां छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी वहीं समूह गान सातवीं कक्षा की अंजली, नेहा व सखियों ने स्वच्छता के संदेश साथ साथ मनोरंजन भी किया सानिया भारद्वाज के देशभक्ति के गीतों व जागृति के गानों की भी जमकर सराहना की गई ,
कल्पना गुप्ता ने अपनी लिखी एक कविता व पेंटिंग बनाकर राष्ट्रपिता गांधी जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की वहीं चमन लाल, झाबी राम, उमेश कुमार, गीता राम, नागेश, कल्पना, पूनम, अंजू देवी, निशा, पूजा, नेहा, प्रिया, जीनत, पूजा, द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा वहीँ वाद्ययंत्रों के माध्यम से युगल किशोर, तिलक राज और गोपाल, सेत राम और प्रतीक ने समां बांधने में भूमिका निभाई ।
इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण हेतू डेढ़ कविंटल पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित करने पर खुशी जाहिर की व विद्यार्थी जीवन से ही स्वच्छता,पर्यावरण के प्रति लगाव व हिमाचल की सुंदर धरा को और भी सुंदर बनाने में समस्त विद्यार्थियों से योगदान देने की उम्मीद जताई।
वहीं संदेश में राज्य संगठन आयुक्त पंकज गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त देवकीनंदन व साईंस सुपरवाइज़र संजीव ठाकुर ने इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई व ईको क्लब के प्रयासों की सराहना की है तथा सभी से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण सहित प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।
वहीं प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह ने भी इस अवसर पर गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत प्रेसी की प्रधान डुली देवी, सचिव भुवनू राम, व कार्यकारिणी तथा ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा की प्रधान बिमला चौहान, सचिव टुबिंदर ठाकुर, व कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया जिनसे अंकुश ठाकुर की अगुवाई में भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने ग्राम सभा के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक व डिस्पोजेबल कप, प्लेट इत्यादि का इस्तेमाल न करने का निवेदन किया था जिस पर दोनों ही पंचायतों ने पूर्णतया अमल किया ।
अंकुश ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हमारी इकाई महात्मा गांधी जी को उनकी 150 वीं जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया है,इस मौके समस्त संवाददाताओं व समाचार पत्र समूहों का भी पूर्ण सहयोग देने व समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग तथा विशेष तौर पर भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों तथा अन्य विद्यार्थियों का इस मुहिम को सफल बनाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस सब का श्रेय आप सभी को जाता है
इस अवसर पर पॉलीथीन व प्लास्टिक तथा विशेष रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूर्णतया बहिष्कार करने की अपील की व इस बात को अपने घर,गांव व समाज में पहुंचाने के लिए भी सभी का आह्वान किया।इस अवसर पर इन्द्र सिंह,शीला देवी,भाग सिंह, हितेंद्र कुमार,मेघा शर्मा,आशा देवी,शुषमा देवी,मीनाक्षी वर्मा,गिरीश कुमार,मोहन सिंह,नरेश कुमार, गंगा राम,मीना राम, टेक चंद,धर्मेंद्र वर्मा,रमेश चंद, भाग चंद, उर्मिला देवी व निर्मला देवी तथा जलवाहक किशोरी लाल, ईको क्लब छात्र समन्वयक चमन लाल व ईको क्लब के सदस्य,रोवरस, रेंजर्स ने विशेष योगदान दिया।