11  जून 2019"स्वच्छ जल अभियान" राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी के स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब ने प्राकृतिक व पारंपरिक जल स्रोतों,पानी की तीन बावडीयो व पशुओं के पीने की खुरली  की सफाई की
India

11 जून 2019"स्वच्छ जल अभियान" राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी के स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब ने प्राकृतिक व पारंपरिक जल स्रोतों,पानी की तीन बावडीयो व पशुओं के पीने की खुरली की सफाई की

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी व करसोग उपमंडल करसोग व ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा व प्रेसी के अंतर्गत आने वाले दूरदराज के क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी के भारत स्काउटस एव देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर की अगुवाई में भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई के सदस्यों ने प्राकृतिक जल स्रोतों पानी की तीन बावड़ीयो व पशुओं के लिए बनी पानी की खुरली को साफ़ किया इसमें अंकुश ठाकुर के अलावा जलवाहक किशोरी लाल, विद्यार्थियों में से चमन लाल,महेंद्र कुमार,संजय कुमार,प्रतीक कुमार अजय कुमार ने कड़ी मेहनत कर योगदान दिया क्योंकि इन बावड़ीयो की हालत काफ़ी खराब थी। दिन प्रतिदिन की बढ़ती गर्मी ने एक तरफ़ जहाँ पारे को आसमान तक पहुंचा रखा है वहीं इसी गर्मी ने पानी की समस्या को भी विकराल रूप धारण करा दिया है व पानी के लिए त्राहि - 2 मची हुई है वहीं इकाई ने इन बावड़ीयो व खुरली को साफ़ कर न केवल मानवता अपितु गांव वासियों की गाय व अन्य पशुओं के लिए स्वच्छ जल मुहैया कराने में मदद की वहीं इसी बावड़ी का जल प्रतिदिन श्री मूलमांहूनाग(खून) की पूजा अर्चना के लिए प्रयोग किया जाने के कारण स्काउटिंग के "ईश्वर के प्रति, दूसरों के प्रति व स्वयं के प्रति" अपने कर्तव्यों का पालन किया।
Number of participants
7
Service hours
42
Location
India
Topics
Legacy BWF
Good Governance

Share via

Share