DOC (S) एवं हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू की बैठक हुई सम्पन्न

DOC (S) एवं हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू की बैठक हुई सम्पन्न

आज हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू कुल्लू और DOC(S) मनोहर ठाकुर के साथ एक आधिकारिक बैठक हुई बैठक में स्काउटिंग को प्रमोट करने के विषयों में विचार विमर्श किया गया साथ ही बैठक में बहुत से सामाजिक व स्काउटिंग मुद्दों पर चर्चा की गई और ये निर्णय भी लिया गया कि नग्गर स्कूल की स्काउट्स एंड गाइड्स इकाई व हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू द्वारा एक दो दिवसीय शिविर का आयोजन जनवरी माह में किया जाएगा । कुल्लू जिला के DOC(S) मनोहर ठाकुर ने बताया कि स्काउटिंग में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाते हैं और उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोनों यूनिटें एक शिविर का आयोजन कर रही है जिस दिन बच्चों की पैदल हाइक (HIKE) का आयोजन भी किया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से रुभरु कराना है उन्होंने ये भी कहा स्काउटिंग में बच्चों की एडवांसमेंट के लिए कुछ एक बैज प्राप्त करना होता है और इस शिविर के बाद उन्हें पथ फाइंडर और हाईकिंग का बैज भी प्राप्त हो जाएगा । बैठक के उपरांत हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के सदस्यों ने नग्गर के स्काउट्स गाइड्स के साथ एक सत्र का आयोजन भी किया जिसकी शुरुआत में रोवर सुमित ठाकुर ने स्काउटिंग के उद्देश्य, सिद्धान्त, व नियम से अवगत कराया और रोवर राजू व महेंद्र नें स्काउटिंग के इतिहास और स्काउट्स का समाज के विकास में क्या योगदान होना चाहिए पर प्रकाश डाला वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके रोवर बीजू नें अपने स्काउटिंग अनुभव को सभी के साथ सांझा किया और स्काउटिंग को विश्व की सर्वोच्च स्वयंसेवी संस्थाओं में एक बताया । अंत में बैठक के सदस्य नग्गर स्कूल के स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई के लीडर एवं प्रधानाचार्य श्री एच0आर0भारद्वाज से मिले और बैठक की रिपोर्ट दिखाई साथ दी शिविर की अनुमति भी ले ली प्रधानाचार्य नें स्काउटिंग के कार्यों की सराहना की ओर सभी को शिविर के लिए शुभकामनाये भी दी ।इस बैठक में doc श्री मनोहर ठाकुर, हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू से रोवर,सुमित,राजू,रोहित,महेंद्र व जगदीश मौजूद रहे । #Himalyan rovers #kullu scout and guide
Number of participants
52
Service hours
208
Location
India

Share via

Share