covid 19 से लड़ने के लिए सुरक्षा हेतु साबुन वितरण प्रत्येक दिन 1 घंटे सेवा कार्य हेतु सोनभद्र

covid 19 से लड़ने के लिए सुरक्षा हेतु साबुन वितरण प्रत्येक दिन 1 घंटे सेवा कार्य हेतु सोनभद्र

जनपद सोनभद्र में इन दिनों कोरोना धीरे धीरे पैर पसार रहा है,वही हम सभी को खुद जागरूक रहकर दूसरों को जागरूक करना है। भारत स्काउट गाइड परिवार सोनभद्र लोगो को निरन्तर जागरूक भी कर रहा है वही जिला संस्था के निर्देशन में जिले में कई कार्यक्रम भी संचालित हो रहे है। उसी क्रम में स्काउट गाइड के वालंटियर ने आज जरूरतमंद लोगों को साबुन बाटकर लोगों की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। साबुन वितरण करने वाले में सुनील कुमार शर्मा अनपरा,शुभम कुमार सोनी रावट्सगंज, रजनी प्रजापति ओबरा,राम कुमारी बभनी,अनिता कुमारी दुद्धी,देव कुमार बीजपुर,नीरज कुमार खैराही, हंस जायसवाल रावट्सगंज प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिन्होंने प्रत्येक दिवस अपना एक घंटा समय समाज सेवा के लिए देखकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और करुणा से संक्रमण से लड़ने की एक मुहिम को लेकर बढ़ रहे हैं.. शुभम कुमार सोनी(अध्यक्ष युवा समिति)मैसेंजर ऑफ़ पीस कोऑर्डिनेटर सोनभद्र
Started Ended
Number of participants
32
Service hours
1024
Location
India

Share via

Share