समर्थ=2
दिनाक 18-11-2018
रविवार
टीम समर्थ ने स्लम एरिया में बांटे गर्म कपड़े।
#SDG
#MOP
#BSGHP
#BSGINDIA
इस रविवार समर्थ प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्लम एरिया में कपड़े बांटे गए। जिला कुल्लू के विभिन्न संस्थाओं व् लोगों की सहायता कुल्लू से मनाली तक कपड़ों को इकठा करने का कार्य किया। जिसमें बच्चों व् बड़ों के गर्म कपड़े, जुते इकठा किया गया।
गर्म कपड़े इकठा करने का कार्य तीन टीमो में विभाजित कर किया गया, पहली टीम में हरिपुर कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स रहे जिन्होंने हरिपुर, मनाली से कपड़े इकठा करने का कार्य किया, दूसरी टीम देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू के रोवर लीडर हिम्मत सिंह जी की अध्यक्षता में रही जिन्होंने नग्गर व् पतलीकूहल से कपड़े इकठा करने का कार्य किया जबकि तीसरी टीम पार्वती रेंजर्स ओपन टीम रही, रेंजर लीडर गीता राजपूत की अध्यक्षता में इन्होंने कुल्लू व् भुंतर से कपड़े इकठा करने का कार्य किया। इस सभी के इकठा प्रयासों से कपड़ों की बहुत अच्छी सँख्या में कपड़े इकठा किये गए व् आज रविवार को इन्हें वितरित भी किया गया।
प्रोजेक्ट समर्थ के असिस्टेंट डायरेक्टर व् रोवर लीडर हिम्मत सिंह ने बताया कि कपड़े बाँटने का कार्य प्रिंसिपल कम ग्रुप लीडर राजकीय महाविद्यालय हरिपुर डॉ बलबीर सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कपड़े उपलब्ध करवाने व् बाटने में री इमेजिन जिंदगी संस्था के सदस्य भी मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ज्योति चरण चौहान ने सभी कपड़े उपलब्ध करवाने बालों का धन्यबाद किया , साथ ही धन्यबाद किया सिल्वन आर्क फाईन आर्ट अकादमी, सरसेई के संचालक सुरेंद्र शोंडा जो अपनी अकादमी के 17 बच्चों के साथ आज विशेष तौर पर मौजूद कपड़े इकठा करने व् बांटते समय मौजूद रहे।
इस रविवार हरिपुर महाविद्यालय से 06 रेंजर्स 01 रोवर, पार्वती रेंजर्स ओपन टीम से रेंजर लीडर व् 01 रेंजर्स जबकि देव भूमि रोवर ओपन क्रू से 02 रोवर्स
मौजूद रहे।