हरित ग्राम – स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य
इस परियोजना को शुरू करने की प्रेरणा भारत स्काउट एवं गाइड संस्था की सेवा और करुणा की भावना से मिली।
25 दिसम्बर 2025 को गांव सिधानी (फतेहाबाद) के जल घर परिसर में ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट इंडिया के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम भारत स्काउट एवं गाइड, WOSM तथा UNICEF के सहयोग से संपन्न किया। श्री जीवन कुमार के नेतृत्व में स्काउट-गाइड, युवाओं और ग्राम पंचायत ने मिलकर परिसर की सफाई की, पौधारोपण किया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। यह पहल सामुदायिक एकता और हरित भविष्य की प्रेरक मिसाल बनी।
इस परियोजना से सेवा-भाव, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व की सीख मिलती है। स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों व ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने, समाज सेवा करने और सामूहिक प्रयास से किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने का महत्व समझ में आता है। साथ ही सम्मान, संस्कृति और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।