समाजिक कार्यों के लिए आगे आ रहे हिमालयन रोवर्स

समाजिक कार्यों के लिए आगे आ रहे हिमालयन रोवर्स

जिला कुल्लू भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू की एक टुकड़ी समाजिक क्षेत्र में हर तरह की सामाजिक सेवाओं में अपना योगदान दे रही है । इसी सेवा भाव का परिचय तब हुआ जब पूरा देश महाशिवरात्री के उत्सव में जुटा हुआ था और हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू की टुकड़ी रक्तदान कर मानव सेवा में जुटी हुई थी । हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के रोवर स्काउट लीडर कमलेश ठाकुर ने बताया कि क्रू 2013 से लेकर समाजिक सेवाओं में अपना योगदान दे रहा है । आज जिला कुल्लू में लला मेमे फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसके प्रचार प्रसार में रोवर बीजू के नेतृत्व में पिछले 2 हफ्तों से हिमालयन रोवर्स कार्य कर रहे थे और आज हिमालयन रोवर्स की तरफ से टुकड़ी नें न केवल रक्तदान किया बल्कि आयोजकों के रूप में कार्य भी किया । फाउंडेशन द्वारा हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के कार्यों की सराहना पुरस्कार भेंट करके की । आज कार्य जिला कुल्लू के DOC स्काउट श्री मनोहर लाल ठाकुर जी की अध्यक्षता व देख रेख में हुआ । DOC स्काउट नें हिमालयन रोवर्स के कार्यों की सराहना की औऱ उज्ज्वल भविष्य की कामना की । आज के कार्य में रोवर बीजू,सुमित,पूर्ण,सूर्या कांत,रोहित,व राजू विशेष तौर पर मौजूद रहे । हिमालयन रोवर्स# स्काउट एंड गाइड कुल्लू#
Started Ended
Number of participants
16
Service hours
624
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Leadership
Personal safety
Good Governance
Global Support Assessment Tool
Communications and Scouting Profile
Partnerships

Share via

Share