विश्व स्कार्फ दिवस

विश्व स्कार्फ दिवस

विश्व स्कार्फ दिवस के राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार 1 से 7 अगस्त 2020 तक पूरा सप्ताह विविधता पूर्वक गतिविधियों के साथ मनाया जायेगा। इस सप्ताह अंतर्गत स्वच्छता जनचेतना एवं कोरोना रोकथाम के लिए किस प्रकार अलग अलग रूप से मुहिम चला सकते हैं के लिए स्काउट गाइड को टास्क देकर राष्ट्रीय स्तरीय वेबसाइट और भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली को हेश टेक करके गतिविधियां अपलोड करनी है । आज विश्व स्कार्फ दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय बांसवाड़ा द्वारा इस कार्य का शुभारंभ जिले की ग्रामीण सक्रिय विद्यालयों में से एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालिया से किया गया । इस मौके पर सभी स्काउट गाइड ने स्थानीय संघ सहायक सचिव श्रीनाथ जी डामोर के नेतृत्व में स्कार्फ को स्काउट प्रॉमिस के रूप में जमाया गया और सभी ने आज स्वच्छता और जनचेतना की शपथ और स्काउट प्रतिज्ञा का दौहरान सीनियर रोवर भाविक सुथार के नेतृत्व मे किया । इस मौके पर विद्यालय के संस्था प्रधान रितेश जैन का निर्देशन प्राप्त हुआ और स्काउट व रोवर मनीष पटेल , रितिक सुथार अक्षय पटेल ,सुनील पटेल ,भाविक गायरी ने स्वच्छता ओर जनचेतना की प्रतिज्ञा ली।
Number of participants
42
Service hours
126
Location
India

Share via

Share