राज्यस्तरीय रोवर्स व रेंजर्स मूट कैम्प 2019

राज्यस्तरीय रोवर्स व रेंजर्स मूट कैम्प 2019

भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राज्यमुख्यालय द्वारा राज्य स्तरीय रोवर रेंजर मूट का आयोजन 26 से 30 सितम्बर के मध्य राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में किया गया। शिविर का शुभारंभ माननीय विधायक वल्ह श्री इंदर सिंह गांधी ने किया ।कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ के बाद सर्वप्रथम सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा की गई जिसका संचालन डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा किया गया। इसी के साथ प्रश्नोतरी प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा करवाई गई।कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह के सत्र में एकांकी का मंचन किया गया जिसकी थीम सतत विकास लक्ष्य व नशा जागरूकता रहा। साथ ही में महात्मा गांधी 150वीं जयंती पर निबन्ध लेखन करवाया गया। शाम के सत्र में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल आयोजित किया गया। उसी के साथ WOSM,WAGGGS, साहसिक गतिविधियों का आयोजन भी साथ साथ चलता रहा। 28 सितम्बर यानी कार्यक्रम के तीसरे दिन सांस्कृतिक मेलों का मंचन किया गया जिसमें हिमाचल से आये सभी रोवर्स रेंजर्स ने अपने अपने क्षेत्र के मेलों को मंच के माध्यम से मंचन किया। शाम के सत्र में क्विज का दूसरा सेमी फाइनल का आयोजन किया गया व उसके साथ साथ WOSM,WAGGGS के कार्यक्रम दूसरे दिन भी चलते रहे। इसी दिन के कैम्प फायर सन्ध्या में वतोर अतिथि पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त डॉ दिनकर बुराथोकी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के चौथे दिन पायोनीरिंग प्रतियोगिता व पारम्परिक भोजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम के सत्र में लोक उत्सव का मंचन किया गया। इसी दिन डायरेक्टर भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय श्री राज कुमार कौशिक ने वतोर विशेष अतिथि रोवर रेंजर मूट की शोभा बढ़ाई। साथ ही में 29 सितम्बर को डॉ अमरजीत कुमार शर्मा राज्य मुख्य आयुक्त व निदेशक उच्च शिक्षा भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड करवाया गया । कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर श्री गोविंद सिंह ठाकुर, माननीय वन,परिवहन, युवा सेवा व खेल मंत्री वतोर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री इंदर सिंह गांधी माननीय विधायक वल्ह विशेष अतिथि रहे। मुख्य अतिथि के कर कमलों से सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं में सर्व प्रथम क्विज राजकीय महाविद्यालय सीमा ने प्रथम,राजकीय महाविद्यालयसोलन द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय ढलियारा ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकांकी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संजौली प्रथम राजकीय महाविद्यालय सीमा द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय करसोग ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक मेलों के मंचन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू प्रथम व राजकीय महाविद्यालय सीमा व हरिपुर क्रमश दूसरे तीसरे स्थान और रहे। पायोनीरिंग प्रतियोगिता में सीमा प्रथम व करसोग व कुल्लू क्रमश दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, पारम्परिक भोजन में सीमा प्रथम, सोलन व नगरोटा बगवां दूसरे व करसोग व बिलासपुर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हरिपुर प्रथम, दूसरे तथा सोलन व नगरोटा बगवां ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इस राज्य स्तरीय शिविर में 29 महाविद्यालय व जिला मंडी के एक स्कूल के 485 रोवर्स रेंजर्स व 16 रोवर लीडर/रेंजर लीडर ने भाग लिया। साथ ही में राज्य मुख्यालय से 35 स्टाफ व 19 सर्विस रोवर्स व 7 सर्विस रेंजर्स ने हिस्सा लिया।
Started Ended
Number of participants
1
Service hours
15
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Engagement
Personal safety
Legacy BWF
Communications and Scouting Profile

Share via

Share