🌱 नन्हें कदम, जलवायु संरक्षण
हमने 5 से 13 वर्ष के बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे पर्यावरणीय कदम उठाकर प्रकृति की रक्षा करें और भविष्य को हरा-भरा बनाएं।
हमारी स्काउट टीम ने स्काउट हॉबी सेंटर में 5 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए जलवायु संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया। चित्रकला, कहानी, भूमिका-अभिनय और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों को ऊर्जा बचत, प्लास्टिक कम करने और वृक्षारोपण का महत्व बताया गया। पोस्टर व नारे बनाकर उन्होंने संदेश फैलाया और अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इस परियोजना से हमने सीखा कि छोटे बच्चे भी सरल गतिविधियों से जलवायु संरक्षण को समझ सकते हैं और अपनी आदतों में बदलाव लाकर प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं।