MOP कार्यशाला में स्वच्छता कार्य व रैली का आयोजन ।।
India

MOP कार्यशाला में स्वच्छता कार्य व रैली का आयोजन ।।

*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ खेतड़ी के तत्वावधान में आयोजित तृतीय सोपान में आज चतुर्थ दिवस पर सुबह mop कार्यशाला में स्वच्छता कार्य व रैली का आयोजन किया ,mop District coordinator सौरव केडिया के नेैत्त्तव में रैली को हरी झंडी विनोदिनी कॉलेज के प्राचार्य संतोष सैनी ने दिखाकर रवाना किया । रैली विनोदिनी कॉलेज के स्काउट कैम्पस से निजामपुर मोड़ तक व पंचायत समिती होते हुए वापस कैम्पस तक पहुँची । स्काउट गाइड ने निजामपुर मोड़ पर स्थित सर्किल पर व स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की अच्छे से सफाई को व पूरे सर्किल इतना साफ सुथरा बना दिया कि वहाँ से गुजर रहे हर एक राहगीरो व दुकानदारों ने तारीफ करते हुए बोल रहे थे कि आज से पहले कभी ऐसा साफ सुथरा इस जगह को नही देखा , व वहाँ से गुजर कर आने वाले सभी अधिकारी व प्रिंसिपल व स्काउटर गाइडर ने स्काउट गाइड की खूब तारीफ की ।। स्काउट गाइड ने दुकानदारों से भी निवेदन किया कि आगे से कचरे को कचरे पात्र में ही डाले खुले में ना डाले व दुकानदारों ने भी आश्वस्त किया को आगे से खुले में कचरा नही डालेंगे ।।
Number of participants
110
Service hours
330
Location
India
Topics
Youth Programme
Legacy BWF
Good Governance
Global Support Assessment Tool
Communications and Scouting Profile

Share via

Share