Basic Course for Rover Leader and Ranger leader
दिनाक 24 अप्रैल 2017 से हमारा रोवर लीडर बेसिक कोर्स ध्रंग जिला मंडी में हुआ । मै कैम्प में ठीक 1 बजे पहुंचा । वहाँ पहुंच कर सबसे पहले कैम्प रजिट्रेशन करवाई । फिर हमें रूम दिए गए ।
शाम को 5 बजे हमे सेसन हॉल में बुलाया गया । और हमे कैम्प दिन चर्या के बारे मे बताया गया । कैम्प में हमे स्काउटिंग के बारे में , स्काउटिंग सलेबस , पेट्रोल सिस्टम , स्काउटिंग गाँठे , पायनरिंग , लेशिंग , B P six व्यायाम , के बारे मे जानकारी दी ।
हमारी दिनचर्या बहुत ही वयस्त तरीके से गुजरती थी । कव दिन ओर कब शाम होती थी पता ही नही चलता था ।कैसे कैम्प के 7 दिन निकले पता ही नही चला । पर सीखने को बहुत कूछ मिला । हम कैम्प में 28 रोवर लीडर ओर 13 रेंजर लीडर थे ।