🌱 स्वच्छता से सुरक्षा: ग्रीन स्किल अभियान 🌱
यूनिसेफ के मार्गदर्शन और भारत स्काउट एवं गाइड के सहयोग से पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय, चिही, बिलरियागंज, आज़मगढ़ में 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक ग्रीन स्किल के अंतर्गत एक सराहनीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विद्यालय परिसर में फैले गीले कचरे, झाड़-झंखाड़ और निर्माण सामग्री के ढेर न केवल गंदगी फैला रहे थे, बल्कि जहरीले साँप, बिच्छू और कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बना हुआ था। इस समस्या को समझते हुए ग्रीन स्किल टीम ने सफाई को सुरक्षा से जोड़ते हुए अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान का संचालन ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट मैनेजर श्री शुभम कुमार सोनी के समन्वय में तथा सहायक अध्यापक श्री रामप्रताप यादव, ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में किया गया। 2 शिक्षकों और 15 विद्यार्थियों ने मिलकर तीन दिनों में विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बना दिया।
इस छोटी-सी पहल ने बच्चों को यह सिखाया कि स्वच्छता केवल सफाई नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का आधार है। यह कहानी हमें प्रेरित करती है कि जब बच्चे आगे बढ़ते हैं, तो बड़ा बदलाव संभव होता है। 🌿