रिफ्रेश और प्रवेश कैम्प राजकीय महाविद्यालय कुल्लू रोवर्स व रेंजर्स

रिफ्रेश और प्रवेश कैम्प राजकीय महाविद्यालय कुल्लू रोवर्स व रेंजर्स

प्रवेश शिविर के दूसरे दिन महाविद्यालय कैंपस को संवारा। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के रोवर्स एवम रेंजर्स यूनिट द्वारा चलाये जा रहे प्रवेश शिविर के दूसरे दिन रोवर्स एवम रेंजर्स द्वारा महाविद्यालय कैंपस की साफ सफाई की गई। रविवार को अवकाश के दिन रोवर्स एवम रेंजर्स द्वारा महाविद्यालय में लगे पौधों व फूलों की क्यारियां बनाई गई। प्रवेश शिविर में भाग ले रहे 18 रेंजर्स व 23 रोवर्स की टीम ने इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया गया। रोवर लीडर प्रो शाम सिंह व रेंजर लीडर डॉ मीना चौधरी की अगुवाई में चल रहे कैम्प के दूसरे दिन महाविद्यालय की सफाई के अलावा खोज के चिन्हों का ज्ञान दिया गया। जबकि सांयकाल के सेशन में हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के असिस्टेंट रोवर लीडर बीजू द्वारा रोवर्स रेंजर्स को उनके स्काउटिंग अनुभवों को सांझा किया। गौरतलब है कि बीजू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। रोवर बीजू द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे मैसेंजर ऑफ पीस के बारे में भी रोवर्स व रेंजर्स को जानकारी दी गयी। साथ ही में देव भूमि रोवर्स ओएन क्रू के रोवर लीडर हिम्मत सिंह ठाकुर द्वारा भी रोवर्स व रेंजर्स को स्काउटिंग के विषगत अपने विचार रखे ओर स्काउटिंग से झुडी विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
Number of participants
1
Service hours
3
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Engagement
Personal safety
Communications and Scouting Profile
Legacy BWF

Share via

Share