निर्मल तट योजना तथा  जन जागरूकता रैली कार्यक्रम का आगाज़#BSG DHQ, JODHPUR, RAJASTHAN INDIA

निर्मल तट योजना तथा जन जागरूकता रैली कार्यक्रम का आगाज़#BSG DHQ, JODHPUR, RAJASTHAN INDIA

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य मुख्यालय के तत्वाधान में आयोजित "निर्मल तट योजना" में जिला जोधपुर को भी शामिल किया गया है जिसके तहत राज्य संगठन आयुक्त श्रीमान गोपाराम जी माली द्वारा कायलाना झील की सफाई का दायित्व जोधपुर जिले को दिया गया तथा साथ ही यह वादा भी लिया गया कि प्रत्येक माह में दो से तीन बार कायलाना झील में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा यह कार्य वर्ष भर का लक्ष्य है। निर्मल तक योजना का आगाज करते हुए मंडल प्रशिक्षण केंद्र चौपासनी से वाहन रैली का संचालन किया गया तत्पश्चात सभी अधिकारीगण एवं रोवर रेंजर द्वारा कायलाना झील पर पहुंचकर वहां सफाई कार्यक्रम को भी प्रारंभ किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यतः राज्य संगठन आयुक्त श्रीमान गोपाराम जी माली, सहायक संगठन आयुक्त श्रीमान बाबू सिंह जी राजपुरोहित, सीओ स्काउट आबू श्रीमान जितेंद्र जी भाटी, सीओ स्काउट जोधपुर श्रीमान छत्तर सिंह जी, सीओ गाइड जैसलमेर श्रीमती नीशू जी कवर तथा अन्य अधिकारीगण, रेंजर लीडर श्रीमती पार्वती जी दाधीच ,गाइड लीडर संतोष जी चौधरी, सुश्री मंजू जी राठौड़, रेंजर मेट प्रियंका दाधीच ,रेंजर मेट भावना वैष्णव , रोवर मेट ज्येश्वर प्रजापत तथा अन्य रोवर रेंजर ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। भावना वैष्णव रेंजर मेट, सुरभि ओपन रेंजर टीम जोधपुर, राजस्थान, भारत
Number of participants
1
Service hours
5
Location
India
Topics
Personal safety
Youth Leadership
Youth Programme
Global Support Assessment Tool
Communications and Scouting Profile
Partnerships
Growth

Share via

Share