EARTH TRIBE (CHAMPION FOR NATURE)

EARTH TRIBE (CHAMPION FOR NATURE)

चंबल किनारे सफाई कर स्काउट /गाइड ने दिया चंबल को स्वच्छ रखने का संदेश - कोरोना महामारी के डर के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे स्काउट /गाइड/ रोवर /रेंजर/, सोशल डिस्टेंस का रखा पूरा ख्याल , 2-2 छात्रसंघ अध्यक्षों , हाडोती युवा संघ समिति एवं चंबल सेना का मिला विशेष सहयोग कोटा 12 जून, इको एवं यूथ क्लब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट/गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के तत्वाधान में मनाए जा रहे "पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन पखवाड़े" के अंतर्गत शुक्रवार को स्काउट / गाइड ने भीतरिया कुंड में चंबल किनारे सफाई कर चंबल को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जहां 2 -2 छात्र संघ अध्यक्षों , हाड़ौती युवा संघ समिति एवम चम्बल सेना का सहयोग भी स्काउट / गाइड को मिला, कोरोना महामारी के डर के बावजूद संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में स्काउट/ गाइड / रोवर / रेंजर श्रमदान से चम्बल की सफाई का जज्बा लिए भीतरिया कुंड पहुंचे, सभी स्काउट/ गाइड/ रोवर /रेंजर चंबल की सफाई में प्राणपन से जुट गए औऱ देखते ही देखते लगभग 2 ट्राली कचरा नदी से बाहर निकाल कर कचरा स्थल पर डाला । जहां एक ओर अधिकांश लोगों ने किनारे से गंदगी को बाहर निकाला वहीं कुछ तैराक स्काउट नदी में उतर कर कुछ दूर पर स्थित गंदगी को नदी के किनारे ले आए जिन्हें अन्य साथियों के सहयोग से नदी से बाहर निकाला । #bsgindia #saynotoplastic #pptchallenges #scouts4sdgs #udaanBSGNYFChannel #chamionsfornature #wosm #earthtribes #mop #scout #cleanriver #Goodturn #PlasticTideTurners #WorldOceansDay #ProtectOurHome #PlasticTideTurnerss #EarthTribe @thepraveensharma
Number of participants
37
Service hours
185
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Leadership
Personal safety
Global Support Assessment Tool
Partnerships

Share via

Share