World Scout Scarf day Celebration
India

World Scout Scarf day Celebration

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला द्वारा विश्व स्काउट स्कार्फ़ दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के रोवर्स व रेंजर्स ने छोटे छोटे 5 एक्शन किये : 1. दिन की शुरुआत Flag Hoisting के साथ की गई। 2. रोवर्स रेंजर्स द्वारा महाविद्यालय के ग्रुप लीडर (प्रिंसिपल) को स्कार्फ़ पहनाया गया व प्रिंसिपल महोदय के पूछने पर स्कार्फ़ दिवस के महत्व व इतिहास के बारे में उन्हें व यूनिट को जानकारी दी गयी। 3. पदम विभूषित तपोवन स्थित चिनमय मिशन के पूजनीयस्वामी तेजोमयनन्द जी को scarf पहनाया गया। 4. रोवर्स रेंजर्स द्वारा दिन का चौथा एक्शन यह रहा कि रोवर्स रेंजर्स द्वारा DRUG ABUSE पर एक जागरूकता रैली रेंजर लीडर डॉ सविता जी की अगुवाई में निकली गयी। इस रैली में नशे के बढ़ते कुप्रभावों पर महाविद्यालय की छात्र शक्ति को जागरूक किया गया। 5. दिन का आखरी एक्शन यह रहा कि रोवर्स रेंजर्स यूनिट द्वारा महाविद्यालय के साथ स्थित राजकीय उच्च पाठशाला धर्मशाला में DRUG ABUSE कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को नशे के कुप्रभावों की जानकारी दी। साथ ही में पाठशाला में विश्व स्काउट स्कार्फ़ दिवस के बारे में भी बताया गया। स्कार्फ़ डे के क्रियाकलापों में यूनिट के 19 रोवर्स 11 रेंजर्स मौजूद रहे।
Number of participants
1
Service hours
3
Location
India

Share via

Share