विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इंडियन स्काउट/गाइड ग्रुप (स्वतंत्र) के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसका संचालन श्री शशांक यादव ग्रुप लीडर, इंडियन स्काउट ग्रुप (ओपन) ने किया।ग्रुप द्वारा निर्धारित समय और तिथि पर सभी सदस्य स्काउट भवन, फ़ैज़ाबाद में उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। और इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी के द्वारा वृक्ष लगाये गए और अध्यक्ष श्री गुप्ता जी ने ग्रुप के कार्यो की सराहना की और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम के दौरान स्काउट भवन में मौलश्री, अशोक, और कदम्ब के वृक्षो का वृक्षारोपण किया गया।
Number of participants
40
Service hours
120
Location
India

Share via

Share