तीन रात्रि शिविर का हुआ आयोजन।

तीन रात्रि शिविर का आयोजन जिला संस्था के दिशानिर्देशन में दिनांक- 7 जुलाई से 10 जुलाई तक, स्थान- श्रृंगी ऋषि आश्रम ईशापुर, गोशाइगंज, अम्बेडकर नगर, में आयोजित किया गया। जिसका संचालन श्री महेंद्र सिंह और शशांक यादव ट्रेनिंग कॉउंसलर के द्वारा किया गया। इस शिविर में इण्डियन स्काउट ट्रूप(स्वतंत्र), आज़ाद स्काउट ट्रूप(स्वतंत्र), फ़ैज़ाबाद स्काउट ट्रूप(स्वतंत्र), सर्वोदय स्काउट ट्रूप, भारत स्काउट ट्रूप(स्वतंत्र), और फ़ैज़ाबाद गाइड कम्पनी(स्वतंत्र), विजयलक्ष्मी गाइड कम्पनी(स्वतंत्र) के कुल 35 स्काउट/गाइड/रोवर्स ने सफलता पूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमे सदस्यों ने स्वच्छ भारत अभियान, गांठ और बन्धन, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार, नाईट गेम, टेण्ट, और स्काउटिंग के विभिन्न विषयो की जानकारी दी गई।
Started Ended
Number of participants
35
Service hours
420
Location
India

Share via

Share