तीन दिवसीय स्काउट गाईड शिविर कूड़वार सुलतानपुर उत्तर प्रदेश
बेसिक शिक्षा परिषद सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश भारत के अन्तर्गत संचालित कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्काउट गाईड गतिविधियों को गति प्रदान करने के क्रम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कूड़वार ब्लॉक में सम्पन्न हुआ ।
बालिकाओं को विभिन्न गतिविधियों एवम कार्यक्रमों के माध्यम से आन्दोलन से जोड़ा गया । नियम प्रतिज्ञा वर्दी ध्वज तम्बू निर्माण गाँठें बन्धन प्राथमिक सहायता खोज के चिन्ह मार्च पास्ट खुले में भोजन बनाना आदि विषयों के साथ साथ मेसेँजेर ऑफ पीस की भी जानकारी दी गयी एवम खेल करवाये गये ।
सभी बालिकाओं एवम उपस्थित विद्यालय स्टाफ ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया ।
इस सफल कार्यक्रम हेतु श्रीमती ऊषा शुक्ला (जिला समन्वयक बालिका शिक्षा) जी को विशेष एवम कोटि कोटि प्रणाम ।