"Stop Child Marriage" Rajasthan Rajay bharat Scout & guide "DHQ"Jodhpur Rajasthan
j*स्काउट गाइड ने बाल विवाह रोकने का दिया संदेश*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर के कब बुलबुल बालचरों ने अक्षय तृतीया के अवसर पर पुरानी परंपराओं के अनुसार होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए अपना संदेश प्रसारित कर ग्रामवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया ।
रेंजर लीडर पार्वती दाधीच के निर्देशन में दाधीच परिवार के बच्चों ने सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए घर पर ही नाटिका तैयार कर ऑनलाइन संदेश प्रसारित करने का निर्णय लिया।
विद्याश्रम में अध्ययनरत हर्षिका दाधीच और भाविका दाधीच ने परिवार के अन्य बच्चों के साथ मिलकर बाल विवाह रोको अभियान का वीडियो बनाकर प्रसारित किया ।