स्वच्छ्ता पखवाड़ा
राजकीय महाविद्यालय मझींण में 2 अगस्त 2017 से 15 अगस्त 2017 तक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमे 50 रोव्र्स,रेंजर्स तथा लीडर्स ने भाग लिया। इस स्वच्छता पखवाड़ा में महाविद्यालय परिसर की सफ़ाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझींण की सफाई, स्थानीय बाजार की सफाई,वावड़ी की सफाई, स्वच्छता रैल्ली, तथा इसका समापन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लेकर किया गया । विद्यर्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिया, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन,निबन्ध लेखन का आयोजन किया गया। 15 अगस्त 2017 को विद्यर्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।