स्टेट लेवल नेचर स्टडी कम् ट्रैकिंग कार्यक्रम

स्टेट लेवल नेचर स्टडी कम् ट्रैकिंग कार्यक्रम

स्टेट लेवल नेचर स्टडी कम् ट्रैकिंग कार्यक्रम और निपुण जाँच शिविर, दिनांक- 4 जून से 8 जून 2016 तक प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र, शीतलखेत, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, में प्रादेशिक संगठन द्वारा आयोजित किया गया। जिसका संचालन श्री प्रदीप गुप्ता एल0 टी0 (रो0) और कु0 मोनिका सिंह डी0 ओ0 सी0 (गा0) ने किया। जिसमे सहायक प्रशिक्षक श्री महेंद्र सिंह (क्वाटर मास्टर),राजेश प्रजापति, अखिलेश चौहान, कु0 कविता मौजूद रहे। इस ट्रैकिंग कार्यक्रम के 292 स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर/ लीडर्स और निपुण जाँच शिविर में 65 रोवर/रेंजर ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में इण्डियन स्काउट/गाइड ग्रुप (स्वतंत्र), फ़ैज़ाबाद के 32 सदस्यों ने सफलता पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम और जाँच शिविर में सभी प्रतिभागियों के पंजीकरण के पश्चात् सभी ने ध्वजशिष्टाचार किया, और कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राजेंद्र सिंह हंसपाल, प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट)की उपस्थित में किया गया और शिविर संचालक के द्वारा सभी का परिचय कराया गया। कार्यक्रम के दौरान शीतलखेत के 4 प्रशिद्ध स्थानो जैसे( एडेश्वर बाबा, स्याही देवी, मधुबनी के वन, और हेड़ाखान बड़ा) 4 जून से 7 जून तक ट्रैकिंग कराई गई। इस ट्रैकिंग कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्राकृतिक औषधियों, शिविर जीवन और प्राकृतिक के अध्ययन की जानकारी प्राप्त की। वाही दूसरी तरफ निपुण जाँच शिविर में प्रतिभागियों ने स्काउटिंग विषयो की जानकारी, प्रतियोगिता और निपुण के विषयो की परीक्षा दे कर सफलता प्राप्त की। और दोनों कार्यक्रम / शिविर के प्रमाणपत्र प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) के द्वारा वितरण किया गया। अंत में ध्वज अवतरण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया
Started Ended
Number of participants
357
Service hours
10710
Location
India

Share via

Share