रक्त दान कर मनाया युवा दिवस ।
12 जनबरी 2018 राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पे कुल्लू महाविद्यालय के रोवर्स एवम रेंजर्स ने रक्त दान शिविर का आयोजन किया था । इस शिविर में 7 रोवर एवम 5 रेंजर्स ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर में 18 यूनिट रक्त एकत्र किया गया । पुलिस अधिशिका शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । कुल्लू महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स ने समस्त रक्तवीरों का शुक्रिया किया । इस शिविर को रोवर गुलशन व रेंजर रितिका के नेत्रित्व में आयोजित किया ।