पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, Sultanpur, Uttar Pradesh, INDIA
India

पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, Sultanpur, Uttar Pradesh, INDIA

आज दिनांक 12 / 04 / 2017 को उच्च प्राथमिक विद्यालय देहलीमुबारकपुर, दूबेपूर, सुलतानपुर में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I प्रकृति प्रेम कि एक अदभुत मिसाल देते हुए विद्यालय में उपस्थित स्कॉउट गाइड छात्र छात्राओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने की ठानी I अप्रैल के महीने में ही इतनी भीषण गर्मी हो रही है कि जनमानस और जीव जन्तु गर्मी से बेहाल है I छात्र छात्राओं ने छोटे छोटे मिटटी के पात्रो का निर्माण किया और उनमे दाना पानी रख कर विद्यालय परिसर में पेड़ो पर उन पात्रो को लगाया जिससे धूप से विचलित पक्षी अपनी भूख प्यास बुझा सके I इस अवसर पर स्काउट मास्टर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्काउट गाइड को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा भाव से किया गया यह कार्य अति पुनीत कार्य है इससे पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी स्वतः ही होता है I पक्षियों की भूमिका प्रकीर्णन में बहुत अधिक है I आज हम सब अपने अपने कार्यो में इतना व्यस्त है कि हमारा ध्यान पर्यावरण कि और जाता ही नहीं है I उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के इस कार्य से निश्चित ही औरो को भी इस कार्य को करने के लिए प्रेरणा मिलेगी I विद्यालय के विज्ञान शिक्षक एवं प्रादेशिक योग प्रशिक्षक संजय मिश्रा ने कहा कि जीव जन्तुओ कि सेवा का यह पावन कार्य बालको को नैतिक रूप से सबल बनाएगा एवं उनमे सेवा भाव का संचार करेगा I वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह आवश्यक है कि हम पर्यावरण संतुलन को बनाये रखे और सभी जीव जन्तुओ को जीने दे क्योकि प्रकृति ने सबको एक दूसरे का सहयोगी बनाया है I कार्यक्रम के इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी पाण्डेय ने सबको इस कार्यक्रम के आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया I इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, मुख़्तार अहमद, चन्द्रभुवन यादव, स्वाति सिंह, आरती सिंह एवं सविता सिंह उपस्थित रहे I
Number of participants
50
Service hours
200
Location
India
Topics
Personal safety
Youth Programme

Share via

Share