पॉक कला एवं रंगोली प्रतियोगिता।

पॉक कला एवं रंगोली प्रतियोगिता।

रंगोली और पाक कला शिविर का आयोजन स्थान- बी0 जी0 एन0 इण्टर कॉलेज चौरेबाजार, फ़ैज़ाबाद में जिला संस्था के दिशानिर्देशन में किया गया। जिसका संचालन श्री शशांक यादव ट्रेनिंग कॉउन्सलर ने किया। शिविर के प्रथम दिन सभी स्काउट और गाइड को नियम,प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, सेल्यूट, चिन्ह की जानकारी दी गई। त्रिदिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस पर प्रातः स्काउट/गाइड प्रार्थना के साथ शिविर का प्रारम्भ किया गया तत्पश्चात टोलीविधि, बाया हाथ मिलाना, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ, फ़ांस, बन्धन और तम्बू निर्माण और पाक कला की जानकारी दी गई। अंतिम दिवस प्रातः से ही सभी स्काउट और गाइड ने अपनी टोलियों में एकजुट होकर रंगोली और पाक कला का निर्माण किया और साहसिक प्रदर्शन कर समापन समारोह में आये अतिथि व् मुख्य अतिथि ही का मन मोह लिया।अंत में सभी अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद और दिशानिर्देश प्रदान किया। और प्रधानाचार्या जी ने सभी अतिथियों और प्रशिक्षको के प्रति आभार व्यक्त किया।
Started Ended
Number of participants
280
Service hours
4200
Location
India

Share via

Share