नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना के प्रति किया जागरूक #BSG DHQ JODHPUR , RAJASTHAN

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना के प्रति किया जागरूक #BSG DHQ JODHPUR , RAJASTHAN

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला जोधपुर के स्काउट अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुरभि ओपन टीम रेंजर लीडर श्रीमती पार्वती दाधीच के नेतृत्व में रोवर रेंजर ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, जिसके तहत भारत में लॉकडाउन की खुलती हुई कड़ियों के संदर्भ में कोरोना के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया कि केवल "लॉकडाउन समाप्त हुआ है कोरोना नहीं!" इसी बात को ध्यान में रखते हुए सूरसागर क्षेत्र में रैली तथा स्लोगन के द्वारा जागरूकता प्रसार किया गया और साथ ही सूरसागर क्षेत्र में ही नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम भी किया गया जिसके तहत सुरभि ओपन टीम रेंजर प्रियंका दाधीच, भावना वैष्णव, भावना गहलोत व किरण। पुष्टिकर महिला महाविद्यालय रेंजर मीनाक्षी परिहार तथा ऐश्वर्या कॉलेज रोवर जेश्वर प्रजापत के साथ-साथ अन्य रोवर रेंजर भी शामिल थे। "केवल एक सोच का ही फर्क है जो आपको सकारात्मक और नकारात्मक दृष्टिकोण की ओर ले कर जाती है" इसी विचार को समझाते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिससे लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके "कोरोना से डरना नहीं कोरोना को हराना सिखाया जा सके!" भावना वैष्णव सुरभि ओपन क्रू, जोधपुर ,राजस्थान, भारत
Started Ended
Number of participants
1
Service hours
16
Location
India
Topics
Youth Leadership
Youth Programme
Personal safety
Growth
Partnerships
Communications and Scouting Profile
Global Support Assessment Tool

Share via

Share