नगर पालिका फ़ैज़ाबाद के पार्को की हो रही सफाई।

नगर पालिका फ़ैज़ाबाद के पार्को की हो रही सफाई।

इंडियन स्काउट/गाइड ग्रुप(स्वतंत्र) के द्वारा स्वच्छ भारत सुन्दर भारत अभियान को गति प्रदान करते हुआ जिले में स्थित पार्को का ग्रुप के सदस्यों द्वारा सफाई का निर्णय लिया गया था । जिसका संचालन शशांक यादव, ग्रुप लीडर/ट्रेनिंग काउंसलर ने किया। और जिला संगठन आयुक्त श्री अनूप मल्होत्रा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी ने ग्रुप के सोच की सराहना की। सहसहमति के पश्चात सभी सदस्य स्काउट भवन, फ़ैज़ाबाद दिनांक- 24 अप्रैल को उपस्थित हो गए और ग्रुप लीडर श्री शशांक यादव के साथ नगर पालिका के लिए प्रस्थान किया। नगर पालिका परिषद पहुच कर सभी के द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गाँधी उद्यान पार्क की सफाई कर इस अभियान को गति प्रदान की। तत्पश्चात अध्यक्ष जी ने ग्रुप के लीडर और सदस्यों के सोच की बहुत सराहना की और अपना सम्पूर्ण योगदान देने का अस्वासन दिया।
Number of participants
25
Service hours
100
Location
India

Share via

Share