Gandhi Jayanti 2020

Gandhi Jayanti 2020

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की गाईड विंग ने प्राचार्य डॉ एस.के.चौरसिया के मार्गदर्शन और श्रीमती शालिनी जैन मैसेंजर ऑफ पीस स्टेट कोऑर्डिनेटर के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना करके महात्मा गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना, वृक्षारोपण व मैराथन दौड़ लगाकर उत्साह पूर्वक मनाई। इस दौरान अनेक गतिविधियां आयोजित की गई जिनमे प्रथम गतिविधि सर्वधर्म प्रार्थना थी। द्वितीय गतिविधि के रूप में मैराथन दौड़ हुई। तृतीय गतिविधि में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने की शपथ ली गई और चौथी और अंतिम गतिविधि में स्वच्छ भारत विषय पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान अर्पिता,द्वतीय स्थान नैन्सी और तृतीय स्थान रचना ने प्राप्त किया।निर्णायक की भूमिका श्रीमती उषा रोहित,सुश्री प्रतिभा भट्ट,श्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने अदा की।इन विविध गतिविधियों में ज्ञानोदय विद्यालय परिसर के शिक्षक और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से कविता शर्मा, भारती परोचे,प्रतिभा भट्ट,प्रीति पटेल, श्याम लाल, प्रतिष्ठा, मुस्कान, सोनिया, मोनिका, प्रिया,अमिता, अमृता, मोहित,लवनेश इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Number of participants
25
Service hours
100
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Engagement
Personal safety

Share via

Share