flag day celebrate
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के 7 रोवर्स और 5 रेंजर्स ने प्रोफेसर ज्योति चरण चौहान और प्रो. मीना चौधरी के दिशानिर्देश के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन में बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया।रोवर्स एवं रेंजर्स ने नाटक के माध्यम से युवा वर्ग में बढ़ रहे नशे के प्रभाव और नशे के व्यापारियों के बारे में स्कूल के बच्चों को जागरूक किया।
रा.व.मा. पा.रायसन के प्रधानाचार्य व् सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट्स) हि•प्र• श्री ललित मोहन शर्मा जी ने कुल्लू कॉलेज के रोवर्स एवं रेंजर्स की नशे के खिलाफ इस मुहिम की सराहना की है।उन्होंने रोवर्स एवं रेंजर्स को यह भी आश्वासन दिया है कि वे उनकी हर मुहिम में उनका पूरा सहयोग करेंगे और उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में होने वाले हर समारोह में बच्चों को जागरूक करने के लिए रोवर्स एवं रेंजर्स सादर आमंत्रित हैं और उनके इस प्रयास की सराहना की है। और इस अवसर पर सभी ने ये शापत ली कि हम सभी प्लास्टिक उत्पादों को जहाँ तक संभाब हो सके प्रयोग में नहीं लायेंगे ।इस अवसर पर रोवर लीडर प्रो.ज्योति चरण मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम का आयोजन देव भूमि रोवर ओपन क्रू के रोवर लीडर हिम्मत सिंह की अगुवाई में किया गया। इन्होंने स्काउटिंग पर प्रकाश डाला और बच्चों को स्काउटिंग में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में स्काउट मास्टर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री संजीव जी विशेष तौर पर मौजूद रहे।