Factory Visit & Ralamandal Hike of Vijayant Scout Group.....
India

Factory Visit & Ralamandal Hike of Vijayant Scout Group.....

बात तो सुबह ६ बजे निकलने की हुई थी, पर निकलते निकलते हम लोगों को 6. 30 बज गए। आज सुबह ग्रुप के रोवर रेंजर (१५ से 24 वर्ष आयु समूह के बालक एवं बालिकाएं) की हाइक रालामंडल के लिए निकल पड़ी। सभी टू व्हीलर पर थे। 7 बजे रालामंडल की पहाड़ी को सीधे खड़े पहाड़ की तरफ़ से चढ़ना शुरू किया तो लगभग 7. 45 पर हम 28 लोग टॉप पर शिकारगाह पहुँच गए। कुछ देर आराम करने के बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर चर्चा करते करते 9 बज गए। यहां से सीधे सीमेंटेड रास्ते से नीचे उतरे। किशन, कुणाल मलकानी और तपन उपाध्याय वापस खड़े पहाड़ के रास्ते से ही नीचे उतरे। निपुण के कोर्स के अंतर्गत हमारा अगला लक्ष्य था "फैक्ट्री विजिट"। राजू भाई दवे जो बचपन में पूजनीय श्री रामचंद्र जी राहगीर सर के स्काउट रह चुके है, मेरे बहुत अच्छे मित्र है जिनकी पिछली चार पीढ़ियाँ आयुर्वेद से जुडी हुई है। आज उन्हीं की आयुर्वेदिक दवा बनाने की फैक्ट्री "आर्य औषधी फार्मास्यूटिकल्स वर्क्स " की विजिट पर टीम विजयंत लगभग 10 . 30 बजे वहाँ पहुंची। आयुर्वेदिक सायरप, टेबलेट , पावडर एवं केप्सूल बनाने की निर्माण से लेकर खूबसूरत पेकिंग में पैक होने तक के सुव्यवस्थित कार्यों का रोवर-रेंजर ने साक्षात अवलोकन किया। बड़े ही रोचक तरीके से कंपनी के तकनिकी अधिकारियों ने बच्चों को हर दवा बनती दिखाई। बच्चों ने भी पूरी उत्सुकता एवं रुचि रखते हुए तमाम तरह के सवालात से चीजों को समझा। विजिट के पश्चात बहुत ही प्यार से हम सभी को स्वल्पाहार राजू भाई द्वारा कराया गया। लौटते समय बच्चों को एक एक बॉटल "हर्बों माल्ट" की उपहारस्वरूप प्रदान की गयी। राजू भाई ने बताया कि बजाय बोर्नविटा पीने के अगर रोज दो चमच इस पेय को लेकर फिर दूध पिएंगे तो यह बहुत फायदा पहुचायेगी। इस अवसर पर बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए राजू भाई का पूरा परिवार मौजूद था। धन्यवाद राजू भाई, तहे दिल से शुक्रिया विजयंत स्काउट ग्रुप के हमारे बच्चों को इतने लाड दुलार के लिए। आज की हाइक एवं फैक्ट्री विजिट में निम्न सदस्य उपस्थित रहे। उर्वशी सिंगी तन्वी शर्मा शेजल जैन चित्राक्षी जोशी आयुषी मंत्री अस्मिता शर्मा प्रियल नीमा राधिका मोहता वर्णिका मिश्रा सोमेश जोशी मोहित सिंगी विनम्र रामावत देवांश मिश्रा वेदांत भूतड़ा हर्ष परवाल राज दाने हार्दिक खत्री राज मंत्री तपन उपाध्याय फलक शर्मा विपुल कुणाल मलकानी किशन सावनेर सात्विक मिश्रा लोहिताक्ष मिश्रा डॉ. लोकेश जी जोशी दीपक कोठरी श्वेता शर्मा कुणाल मिश्रा
Number of participants
28
Service hours
168
Location
India

Share via

Share