covid-19 में पूरे गांव एवम् आसपास के क्षेत्र में रोवर्स द्वारा किया सर्वे कार्य।

covid-19 में पूरे गांव एवम् आसपास के क्षेत्र में रोवर्स द्वारा किया सर्वे कार्य।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, जिला मुख्यालय - सिरोही के स्थानीय संघ-पिंडवाड़ा के रोवर्स द्वारा इस भीषण महामारी कोरोना वायरस covid -19 में ग्राम पंचायत बसंतगढ़ के अंदर सरपंच महोदय द्वारा दी गई बाहर से आने वाले लोगों की सूचियों के आधार पर घर घर जाकर उनको चेक किया और उनको समयावधि तक घर में रहने के लिए एवं मास्क लगाकर रखने के लिए कहा गया। सरपंच महोदय ने बताया कि स्काउट के द्वारा जो सर्वे कार्य किया गया है वह बड़ा ही सराहनीय था इन्होंने 11 मई से 23 मई तक इस सर्वे कार्य को किया गया जिसमें उन्होंने प्रतिदिन 5 से 6 घंटा तक निस्वार्थ रूप से अपनी सेवाएं दी। यह प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 1:30 बजे तक कार्य करते थे। इस सर्वे सेवा कार्य में राज्य पुरस्कार रोवर प्रदीप सिंह राणावत के नेतृत्व में निपुण रोवर मनोज रावल ,रामचंद्र रावल ,भरत प्रजापत एवं दशरथ छीपा ने अपनी सेवाएं दी।
Started Ended
Number of participants
1
Service hours
78
Location
India

Share via

Share