"अर्थ अवर 2016" जागरूकता कार्यक्रम सुलतानपुर उत्तर प्रदेश भारत
मानव अस्तित्व को प्रकृति से जोड़ने के भाव से एवम वैकल्पिक ऊर्जा के संचयन हेतु विश्व स्तर पर प्रेरित करने के क्रम में एक अर्थ अवर 2016 जागरूकता कार्यक्रम मेरे विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहली मुबारकपुर सुलतानपुर में आयोजित किया गया ।
बताया गया कि आज क्रत्रिम ऊर्जा स्त्रोत के प्रसार के कारण पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में है । हम सबका यह दायित्व है कि इस तरफ भी कुछ किया जाय ।
रात्रि काल में 8:30 से 9:30 तक एक घण्टे के लिये लाइटें बन्द रखने का संकल्प लिया गया ।