अर्जुन सिंह महाविद्यालय एवं जगतपुर पी० जी० कालेज के रोवर्स ने किया संयुक्त अभ्यास
India

अर्जुन सिंह महाविद्यालय एवं जगतपुर पी० जी० कालेज के रोवर्स ने किया संयुक्त अभ्यास

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में अर्जुन सिंह महाविद्यालय खजुरी मिर्जामुराद वाराणसी व जगतपुर पी० जी० कालेज जगतपुर वाराणसी के रोवर्स कैडेट द्वारा अन्तर महाविद्यालयीय रोवर्स रेन्जर्स समागम महात्मा गॉधी काशी विद्यापीठ 2016-2017 के मद्देनज़र संयुक्त अभ्यास अर्जुन सिंह महाविद्यालय परिसर मे आयोजित किया गया । जिसके अन्तर्गत मार्च पास्ट , गॉठ बन्धन , आपदा प्रबन्धन , स्काउट और गाइड नियम प्रतिग्या व सेवा भावना का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अनुशासन मे जीवन जीने की कला सीखे। प्रशिक्षण का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार जी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम व प्रशिक्षण का संचालन रोवर्स प्रभारी/प्रवक्ता वाणिज्य श्री रजनीश कुमार मिश्रा ने किया।
Number of participants
30
Service hours
150
Location
India

Share via

Share