स्वच्छता की ओर एक कदमः स्वच्छ समाज, स्वस्थ जीवन
मुझे अपने आसपास की गंदगी देखकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रेरणा मिली। मैं चाहता हूँ कि लोग स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें और मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर समाज का निर्माण करें।
इस परियोजना का आयोजन सिरसा, हरियाणा में किया गया। परियोजना के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में टीम के सदस्यों ने मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया।
इस परियोजना के माध्यम से मैंने स्वच्छता के महत्व को समझा। मैंने टीम के साथ मिलकर काम करना, जिम्मेदारी निभाना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना सीखा। मुझे यह भी सीखने को मिला कि छोटे-छोटे प्रयासों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है।