समर्थ 2
स्थायी विकासात्मक लक्ष्यों (SDG) को अर्जित करने में जुटी टीम समर्थ।
#SDG
#MOP
#BSGINDIA
#BSGHPFORCE
स्थायी विकासात्मक लक्ष्य जो कि सयुंक्त राष्ट्र विकासात्मक प्रोग्राम के अंतर्गत दिए गए 17 गोल्स में एक *क्वालिटी एजुकेशन* पर कार्य करते हुए आज रविवार टीम समर्थ द्वारा बच्चों की पढ़ाई को लेकर कार्य किया गया।
*क्वालिटी एजुकेशन* कार्यक्रम के तहत दिए गए लक्ष्यों में से कुछ एक लक्ष्यों पर आज कार्य किए गए जिसमें से एक लक्ष्य था कि "बच्चों की पढ़ाई के लिए एक वेहतर प्रयास व एक अच्छा स्थान प्राप्त करना,,, जो कि आज मुख्यता से किया गया।
गत रविवार टीम समर्थ ने स्लम एरिया में गर्म कपड़े बांटे थे जिसके तहत पढ़ाई का कार्य एक दिन के लिए रुक गया था इस रविवार बच्चों की पढ़ाई के कार्य को सुचारू रूप से चलाया गया। बच्चों के त्रेमासिक परीक्षाएं चली होने के कारण परीक्षाओं के लिहाज से पढ़ाई करवाई गई।
टीम समर्थ के असिस्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि आज रविवार बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रूप देने के लिए हरिपुर कॉलेज व पार्वती रेंजर्स ओपन टीम से 04 रेंजर्स व देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू से 02 रोवरस मौजूद रहे।