समर्थ-2
*टीम समर्थ ने स्लम एरिया कुल्लू के बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी*
जिला के सरवरी नाले के साथ स्लम एरिया में चल रहे समर्थ प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस रविवार टीम के सदस्यों द्वारा स्लम एरिया में जा, लोहड़ी का पर्व मनाया गया। टीम समर्थ द्वारा लगातार दूसरी साल लोहड़ी का पर्व स्लम एरिया में मनाया गया।
सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री हिम्मत सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि रविवार 13 जनवरी के दिन टीम के 09 सदस्यों द्वारा स्लम में 25 बच्चों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया गया। साथ ही में बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी एक रिव्यु मीटिंग की गई जिसमें बच्चों के आने बाले वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां बच्चों को किस प्रकार करवाई जाए इस पर विशेष चर्चा की गई।
आज के दिन पार्वती रेंजर्स ओपन टीम से 02 रेंजर्स, देवभूमि रोवर्स ओपन क्रू 04 रोवर, हरिपुर महाविद्यालय का 01 रोवर मौजूद रहे ।