ग्रीन दीवाली

ग्रीन दीवाली

टीम समर्थ द्वारा आश बाल विकास केंद्र संग मनायी दिवाली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कुल्लू के अंतर्गत सामाजिक कार्यों में समिलित रहने बाली टीम समर्थ द्वारा इस दिवाली को आशा बाल विकास केंद्र में मनाया गया। टीम समर्थ द्वारा जिला कुल्लू के बिजली महादेव की सफाई कर "वेस्ट तो टेस्ट" कैफ़े के तहत कुछ कूपन हासिल किये थे जिन कूपनों से पिज़्ज़ा खरीद कर इस बाल विकास केंद्र में वितरित किये गए। इस केंद्र में इस समय बच्चों की संख्या कम थी तो उन चंद बच्चों के साथ खुशियां वितरित कर दिवाली के त्यौहार को मनाया गया। टीम समर्थ के सदस्यों ने इस बाल विकास केन्द्र के स्टाफ से इस केंद्र में चल रही थेरेपी व् गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस केंद्र की प्रमुख कार्यकारी अधिकारी सुश्री श्रुति जी द्वारा बताया गया कि इस केंद्र में 88 बच्चे पंजीकृत हैं तथा यह साम्फिया संस्था द्वारा चलाया जा रहा बाल विकास केंद्र है इस केंद्र में विभिन्न तरह से असक्षम बच्चों को सक्षम बनाने के लिए थेरेपी व् गतिविधियां करवाई जाती है। टीम द्वारा यह कार्य समर्थ टीम के निदेशक प्रो ज्योति चरण चौहान के दिशा निर्देशों में किया गया, जबकि इस दिवाली त्यौहार को मनाने व् बच्चों तक खुशियां पहुँचाने के कार्य को सहायक निदेशक व् देव भूमि रोवर ओपन क्रू के रोवर लीडर हिम्मत सिंह ठाकुर व् देव भूमि रोवर ओपन क्रू के सीनियर रोवर केहर सिंह द्वारा किया गया। सहायक निदेशक हिम्मत सिंह ठाकुर का कहना था कि टीम समर्थ हमेशा खुशियां बाँटने में विश्वास करती है इसी कड़ी में आज भी टीम समर्थ द्वारा छोटी सी कोशिश की गयी। इस दौरान क्लीनिक हेड श्रीमती रेखा ठाकुर और प्रोग्राम प्रबंधक श्री बीजू भी मजूद रहे।
Number of participants
1
Service hours
5
Location
India
Topics
Personal safety
Youth Programme
Communications and Scouting Profile

Share via

Share