जागरूकता अभियान
India

जागरूकता अभियान

वैश्विक महामारी कोरोना दुनिया के देशों में आतंक फैला रखा है तो विश्व के ताकतवर यूरोपीय देश भी इसके सामने असहाय दिख रहे हैं । कोरोना के कारण चारों तरफ भय और निराशा का माहौल बनता जा रहा है ।दूसरी तरफ भारत इस महामारी को रोकने के लिए विगत 11 दिनों से लॉक डाउन का पालन करते हुए इसके फैलाव को रोकने का प्रयास कर रहा है ।इसी क्रम में भारत स्काउट गाइड वैशाली ने अपने सभी स्काउट गाइड कैडेटस ,स्काउट मास्टर्स ,सभी संगठन पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि अपने अपने दरवाजे पर लक्ष्मण रेखा वाला रंगोली बना कर आम लोगो से अपील करे कि कोई भी न घर से बाहर जाये और न ही किसी को घर के अंदर आने दे ।इसको लेकर पूरे जिले के स्काउट गाइड कैडेट्स ने अपने अपने घरों के सामने दरवाजे को रंगीन घेरा से घेर कर उसको लक्ष्मण रेखा के रूप में तैयार भी करना शुरू कर दिया है ।इस सम्बंध में भारत स्काउट गाइड वैशाली के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचाव का एक मात्र साधन लॉक डाउन के नियमों का पालन करना और सोशल डिस्टेंशन को अपनाना है ।वही दूसरी तरफ भारत स्काउट गाइड वैशाली के प्रखण्ड प्रभारी गोरौल धर्मेन्द्र कुमार ने अपने दरवाजे पर लक्ष्मण रेखा को खींच कर स्पस्ट सन्देश दिया है कि न मैं बाहर जाऊंगा और न ही कोई बाहर से मेरे घर आयेगा । इस कार्य में स्काउट मास्टर नरेंद्र प्रसाद सिंह ,मनोज कुमार सिंह ,हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,मथुरा प्रसाद ,मो कलीम आरपी ,वीरचन्द्र पासवान ,प्रेम सिंह ,सौरभ कुमार ,उमेश प्रसाद कुमार सिंह ,राजीव कुमार ,गाइड लीडर नीलम कुमारी ,गाइड कनक लता , सहित अन्य ने अपने दरवाजे पर लक्ष्मण रेखा खिंच कर सभी को लॉक डाउन का पालन करने का निवेदन किया है । स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं प्रत्येक दिन अपने घर के सामने एक रंगीन रेखा खींचकर अपने परिवार के सदस्यों को उस रेखा के बाहर ना जाने की अपील करते हैं साथ हैं अपने घर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को ना आने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं स्काउट गाइड वैशाली के विभिन्न गतिविधियां व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चलाया जा रहा है
Location
Topics
Youth Programme

Share via

Share