25 वीं मण्डलीय स्काउट/गाइड रैली, षष्ठ मण्डल लखनऊ

25 वीं मण्डलीय स्काउट/गाइड रैली, षष्ठ मण्डल लखनऊ

26 दिसम्बर 2018 से 28 दिसम्बर 2018 के मध्य लखनऊ मण्डल की रैली सफल आयोजन सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री अदनान हाशमी जी के संचालन में आई.आर. इण्टर कॉलेज, सण्डीला, जिला संस्था- हरदोई में हुआ | इस भव्य आयोजन में छः जनपदों के लगभग 900 स्काउट/गाइड, यूनिट लीडर, रोवर/रेंजर आदि ने भाग लिया | रैली का आयोजन राष्ट्रीय जम्बूरी की तर्ज पर हुआ जिसमें जम्बूरी में होने वाले कई कार्यक्रमों, जैसे Adventure Base, Day Celebration आदि, को समाहित किया गया तथा रैली का Logo और नक्शा भी जारी किया गया | रैली में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी अलग-अलग स्तर पर किया गया जिसमें विभिन्न जनपदों के स्काउट/गाइड ने बाज़ी मारी | Overall Champion का ख़िताब हरदोई जनपद को मिला | सीतापुर जनपद को ध्वज प्रदान करते हुए अगले वर्ष की मण्डलीय रैली के आयोजन का ज़िम्मा दिया गया | समापन सत्र के मुख्य अतिथि श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह, माननीय विधायक(सवायजपुर) ने आगामी रैली हेतु सीतापुर जनपद को शुभकामनाएँ देते हुए रैली के सुखद एवं सफल समापन की घोषणा की |
Youth development hours
72
Location
Topics
Youth Leadership
Youth Programme
Partnerships
Communications and Scouting Profile

Share via

Share