यातायात प्रशिक्षण

यातायात प्रशिक्षण

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में, श्री केदार कश्यप जी स्कूल शिक्षा मंत्री छग शासन व अध्यक्ष ्भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार व श्री गजेंद्र यादव जी राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ शैक्षणिक जिला सक्ती व यातायात विभाग जांजगीर चाम्पा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर उमशाला सक्ती में एक दिवसीय यातायात नियंत्रण प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे 300 स्काउट गाइड सहित 800 छात्र छात्राओं ने टीआई यातायात सुश्री शीतल सिदार व आरक्षको यातायात के नियम का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री अंकितदास मानिकपुरी ने सेवा व सुरक्षा प्रथम की बात कही। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य केशव कौशिक जी, व राम अवतार अग्रवाल जी ने सम्बोधित किया। साथ ही कार्यक्रम में एन पी गोपाल,सी एम पांडेय,एन एच् उद्दे, गायत्री मैडम,कलेश्वरी साहू जगमोहन जयसवाल, बाबूलाल कंवर, सुरेंद्र सिदार ,फिलडियूस मिंज,दिलेस्वर सिदार, सुरेश श्रीवास स्काउट गाइड प्रभारी उपस्थित थे।
Number of participants
800
Service hours
4800
Location
India
Topics
Youth Programme

Share via

Share