world Scout scarf day के मौके पर लगाया गया आप वृक्ष
India

world Scout scarf day के मौके पर लगाया गया आप वृक्ष

वैशाली जिले में1 अगस्त 2020। विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्काउट्स और गाइड ने अपने प्रतिज्ञाओं को याद करते हुए दुहराये। इस अवसर पर वृक्षारोपण व चित्रकला कार्यक्रम भी आयोजित। भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली के तत्वावधान में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कार्यक्रम द्वारा जिले के तमाम पदाधिकारी गण, स्काउट शिक्षक, गाइड कैप्टन , प्रखंड प्रभारी सहित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं कब- बुलबुल ने अपने प्रतिज्ञाओं को दोहराते हुए लिया देश सेवा का संकल्प। जिला संगठन आयुक्त श्री ऋतुराज ने कहा कि राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा कोरोना महामारी के दौरान इस वर्ष विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के आयोजन का थीम सनराइज डे पर आधारित है ।इस अवसर पर इन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु एक वृक्ष जरूर लगाएं । साथ में बच्चों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने चित्रों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करें। आज के दिन आप अपने समाज के लिए कुछ बेहतर करें । 1 अगस्त 1907 को ब्राउनसीप द्वीप में पहला स्काउट कैंप लगाया गया था । उसी समय से प्रतिवर्ष 1 अगस्त को विश्व स्काउट दिवस मनाया जाने लगा। रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार सिंह ने स्कार्फ की उपयोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि स्काउट प्रतिज्ञा का सबसे महत्वपूर्ण सिंबल हमारा स्कार्फ है। यह हमें उन तीन प्रतिज्ञाओं की याद दिलाता है जो एक स्काउट दीक्षा संस्कार के समय लेते हैं ।और इन्हीं तीन सिद्धांतों पर चलकर हम देश की सेवा करते हैं ।(1) ईश्वर और अपने देश के प्रति कर्तव्य (2)दूसरों के प्रति कर्तव्य और (3) स्वयं के प्रति कर्तव्य । इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय पूरे जिले में हमने तन्मयता से काम किया है। साथ ही स्कार्फ हमारे गर्दन को धूप से बचाता है। यह फर्स्ट एड के रूप में भी उपयोगी है। साधन के अभाव में पट्टी बनाकर कटे -फटे या टूटे स्थान पर भी लगाते हैं। कभी-कभी यह रस्से के रूप में भी काम आता है ।हम अपने प्रतिज्ञाओं को याद करके ही इस कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय जिले के तमाम स्वयंसेवी कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना महामारी से बचाव के लक्षण, कारण, सावधानियां व सुझाव दिए। इसके साथ मास्क वितरण ,साबुन व सैनिटाइजर वितरण , साबुन व मास्क बैंक की स्थापना, वृक्षारोपण कार्यक्रम ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता ,रोवर्स कोर्स, पेंटिंग प्रतियोगिता, मुस्कुराएगा वैशाली अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को किया गया है ।कार्यक्रम का संचालन रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार सिंह ने किया ।
Number of participants
165
Service hours
330
Location
India
Topics
Youth Programme

Share via

Share