#ttpcbsgbihar
प्लास्टिक प्रदूषण समस्या का समाधान सभी को मिलजुलकर करना होगा : आरजू गौड़
- टर्नर प्लास्टिक चैलेंज पर वेबिनार का आयोजन
- बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े 27 जिले के 155 प्रतिनिधियों ने भाग लिया
पर्यावरण शिक्षा केंद्र (सीईई) अहमदाबाद की ओर से टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज पर शुक्रवार की वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े 27 जिले के 155 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वेबिनार का उद्देश्य था की बिहार के अधिक से अधिक युवा वर्ग प्लास्टिक टाइड टर्नर कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य समन्वयक प्लास्टिक टाइड टर्नर -सह-जिला संगठन आयुक्त, वैशाली ऋतुराज ने बताया कि एकल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से बढ़ रही प्राकृतिक समस्याओं को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत आम लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। पर्यावरण शिक्षा केंद्र (सीईई) अहमदाबाद के सौजन्य से आज बिहार राज्य के युवा वर्गों को इस कार्यक्रम विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यावरण शिक्षा केंद्र अहमदाबाद के परियोजना अधिकारी सुश्री आरजू गौड़ ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण समस्या का समाधान हम सभी को मिलजुलकर ही करना होगा, हमें देश एवं बिहार को एकल युज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से मुक्ति दिलाना ही होगा। आप सभी युवा वर्ग समाज में जागरूकता फैलाकर प्लास्टिक से होने वाली समस्या से आम लोगों को अवगत कराएंगे और इस चैलेंज को बिहार के सभी युवा वर्ग स्वीकार करेंगे। राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से मुक्ति का संकल्प दिलाया, कहा, अब सिंगल यूज प्लास्टिक से हमें छुटकारा पाना ही होगा। हमें कोशिश करनी है कि अपने दफ्तरों, घरों और अपने आसपास के वातावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से मुक्त करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य पैनलिस्ट सारण के जिला समन्वयक आशीष रंजन, कटिहार के समन्वयक रोहित कुमार, वैशाली जिले के सहायक जिला सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला सलाहकार प्रमोद कुमार, जिला युवा समन्वयक अंजली वर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अंत मे सहायक जिला सचिव, वैशाली धर्मेंद्र कुमार ने पर्यावरण और वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस गतिविधि की सराहना करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्लास्टिक प्रदूषण कि समस्या है गंभीर
इको क्लब फोकल फॉंट, टीटीसी,इंडिया सीईई के दीप शाह ने प्लास्टिक प्रदूषण कहा कि समय के साथ गंभीर होती जा रही है। अच्छी तरह जानते है कैसे प्लास्टिक पशुओं की मौत का कारण बन रही है। इसी तरह नदियां, तालाबों में रहने वाले प्राणियों का वहां की मछलियों का प्लास्टिक को निगलने के बाद जिंदा बचना मुश्किल हो जाता है। प्लास्टिक कचरा पशुधन, जलीय जीवों को खतरा है। 600 समुंद्री प्रजाति को प्रभावित करता है प्लास्टिक टाइड टर्नर्स चैलेंज दुनिया भर में प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ने के लिए एक वैश्विक युवा आंदोलन है। यह युवा वयस्कों को प्लास्टिक की खपत पर चिंतन करने, इस खपत को कम करने के समाधान खोजने और अपने घरों, समुदायों और संस्थानों में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया है। सुश्री मानसी शाह- परियोजना अधिकारी, टीटीसी इंडिया
ने कहा की प्लास्टिक के कचरे से पूरी दुनिया परेशान है।समंदर हो या नदियां, पहाड़ हों या द्वीप या मैदान, हर जगह प्लास्टिक के कचरे से प्रदूषण और पर्यावरण को भारी नुक़सान हो रहा है।
बिहार समन्यवयक के कार्यो की सराहना
पर्यावरण शिक्षा केंद्र (सीईई) इंडिया टीम ने बिहार समन्यवयक सह जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज के कार्यो की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया। कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) उत्पादों के कारण के बारे में जागरूक करके बिहार में अद्भुत काम कर रहे हैं। ऋतुराज जी वास्तव में एक उत्साही समन्वयक हैं क्योंकि इनके समर्पण के कारण हम संयुक्त रूप से दूसरों को एसयूपी के कारणों के बारे में बताने में सक्षम हैं। पर्यावरण के मुद्दों और बिहार और भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम करने के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। हम टाइड टर्नर्स प्लास्टिक चैलेंज में निरंतर जुड़ाव, समर्पण और भागीदारी के लिए भारत स्काउट्स और गाइड्स बिहार की पूरी टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।