STATE LEVEL VIRTUAL WAGGGS INITIATIVE PROGRAMME
मेरा नाम साहिल मित्तल है । मै भारत स्काउट एंड गाइडस हिमाचल प्रदेश से हूं।
भारत स्काउट्स एवं गाइडस हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा 23 मई 2020 से 28 मई 2020 तक विश्व गाइड संगठन के मुख्य कार्यक्रमों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमे फ्री बीइंग मी, एक्शन ऑन बॉडी कॉन्फिडेंस, एवं सर्फ स्मार्ट के विषयों में चर्चा की गई ।
23 मई 2020 को 3 बजे से 4 बजे के बीच ज़ूम ऐप के जरिए प्रथम सत्र लगाया जिसमे कार्यक्रम के ड्राफ्ट को विस्तृत रूप से समझाया गया एवं अगले कार्य को कैसे करना है उसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस सत्र के मुख्यातिथि डॉ राज कुमार (सचिव राज्य मुख्यालय)और श्रीमती मीनाक्षी सूद( सह सचिव राज्य मुख्यालय) हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहें। 24 मई 2020 को विश्व गाइड संगठन के कार्यक्रमों फ्री बीइंग मी एवं एक्शन ऑन बॉडी कॉन्फिडेंस के ई- लियरनिंग कोर्स को पूरा करके राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी।
25 मई 2020 को दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर से मुख्यातिथि दर्शिनी माम ( आयुक्त गर्ल गाइड मलेशिया ) के द्वारा सर्फ स्मार्ट /इंटरनेट सफ़्टी के बारे में बताया गया।
26 मई 2020 को तीसरे सत्र में सर्फ स्मार्ट/ इंटरनेट सफ़्टी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। एवम् इस सत्र में मुख्यातिथि श्री हरून मलिक (अंतरराष्ट्रीय स्काउट स्वयंसेवक जम्मू कश्मीर ) के द्वारा अपने स्काउटिंग सफ़र के बारे में बताया। 27 मई 2020 को तीनों कोर्स के मुख्य बिंदु को विस्तार पूर्वक समझाया गया।
28 मई 2020 को अभी तक इस कार्यक्रम में जो भी जानकारियां दी गई । उससे संबंधित एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को प्रश्नावली में आए 10 प्रश्नों में से कम से कम 5 प्रश्नों के सही उतर देने अनिवार्य थे। 5 या उससे अधिक प्रश्नों के सही उतर देने वाले प्रतिभागियों को राज्य मुख्यालय द्वारा इस कार्यक्रम के प्रमाण - पत्र से नवाजा गया।
#BSGHPFORCE
#WAGGGS
#MOP
#BSGINDIA