प्रवेश और रिफ्रेशर कैम्प राजकीय महाविद्यालय कुल्लू

प्रवेश और रिफ्रेशर कैम्प राजकीय महाविद्यालय कुल्लू

प्रवेश और रिफ्रेशर शिविर में जुटे कुल्लू कॉलेज के रोवर्स एवम रेंजर्स। जिला मुख्यालय के साथ लगते राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवम रेंजर्स यूनिट द्वारा 4 दिवसीय प्रवेश शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी से शुरू हुए इस शिविर का विधिवत आरम्भ ग्रुप लीडर व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कुल्लू प्रो बन्दना वैद्य द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा इस शिविर के लिए सभी को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी गयी। प्रवेश शिविर के पहले दिन वतोर रिसोर्स पर्सन देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू के रोवर लीडर हिम्मत सिंह ठाकुर रहे। हिम्मत सिंह ठाकुर द्वारा पहले दिन प्रवेश शिविर में पीओनीरिंग व लाशिंग के बारे में बताया गया। जबकि प्रवेश सिलेबस के बारे में रेंजर कुसुम व रितिका व रोवर गुलशन द्वारा जानकारी दी गई। पहले दिन के साँय काल के सेशन में रोवर्स व रेंजर्स की कैरियर कॉउंसलिंग की एक विशेष कक्षा श्री केवल द्वारा ली गयी। जिसमे कैरियर चुनने में आने वाली समस्याओं का समाधान व कुछ विशेष प्रश्नों के जवाब उनके द्वारा दिये गए।रोवर्स व रेंजर्स द्वारा महाविद्यालय कैंपस के सफाई की गई जबकि दिन खत्म होते होते कैम्प फायर का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी टीमों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विशेष प्रतिभागिता दी गयी। रेंजर लीडर डॉ मीना चौधरी द्वारा बताया गया कि बच्चों को 4 टीमो में विभाजित कर आने वाले5 दिन कार्य करेगी व शिविर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रोवर व रेंजर को समानित भी किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के रोवर लीडर प्रो शाम सिंह बेन्स द्वारा बताया गया कि इस शिविर में 18 रेंजर्स व 23 रोवर्स द्वारा भाग लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रोवर्स व रेंजर्स को एक दिवसीय भ्रमण पर भी ले जाया जाएगा।
Number of participants
1
Service hours
5
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety
Communications and Scouting Profile

Share via

Share