Online Dance Program
India

Online Dance Program

2 दिवसीय जुम ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित: कोविड-19 वैश्विक महामारी से जहां पूरी दुनिया के लोग तनाव ग्रस्त है, हमारे बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी तनाव ग्रस्त हो रहे हैं, इनके मानसिक तनाव को खत्म करने के मुख्य उद्देश्य से भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली के तत्वावधान में कला, साहित्य एवं संस्कृति के विकास हेतु दिनांक-08.05.2021 से 09/05/2021 तक ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में जिले के 15 स्काउट, गाइड , कब बुलबुल ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न पारम्परिक गीतों जैसे-लोकनृत्य,भक्ति एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित अपने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से सबों का दिल जीत लिया। कोविड-19 महामारी के समय बच्चों के लिए ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता बेहद खुशनुमा एवं सराहनीय रहा ,जिससे बच्चों को तनाव मुक्त करने के मुख्य उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि बच्चे स्वभाव से चंचल और शरारती होते हैं उन्हे शांत रखना काफी मुश्किल होता है। इन दिनों कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन है और उनका खेलना, स्कूल जाना और यहां तक की बाहर निकलना तक बंद है। ऐसे में घर की चार दीवारी के अंदर बच्चों की शरारत काफी बढ़ गई है। कभी यह इतना बढ़ जाता है कि माता -पिता के लिए मुसीबत भी खड़ी कर देता है। बच्चों कि ऐसी शरारत एवं तनाव को दूर करने के लिए भारत स्काउट गाइड वैशाली ने विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से इनको आनंद की प्राप्ति करा रहे हैं, ताकि यह बच्चे अपने शरारत को भूलकर ऑनलाइन गतिविधि के माध्यम से अपने समय को बेहतर ढंग से व्यतीत कर सकें। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, सहायक जिला सचिव ने कहा कि नृत्य प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास करना है। बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी के समय ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करना एक सराहनीय कदम है। उत्कृष्ट प्रस्तुति करने वाले प्रतिभागी अंजली सिंह ,संध्या सिंह, कीर्ति राज, अंकिता, आरुषि , रित्विक राज, दिव्यांशु ,अंशुमन, विनीत, टुन्नी ने बेहतरीन प्रस्तुति की । कार्यक्रम में उमेश तिवारी, प्रीति सिंह, अंजली वर्मा, जितेश कुमार, एवं आचार्य राजेश तिवारी ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार सहनी ने की।
Started Ended
Number of participants
35
Service hours
105
Location
India
Topics
Youth Programme

Share via

Share